कामेंडा गांव के पूर्व सरपंच खुर्शीद अहमद की देखरेख में बच्ची को उसकी मां फरीदा को सौंपते जांच अधिकारीा
बच्ची को सरसों के खेत मेें छोडकर चली गई थी मां
लोगों ने पुलिस अधिकारियों के नेक काम की की प्रशंसा
फिरोजपुर झिरका, 31 जनवरी। फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव नाहरिका के पास खेतों में 20 दिन की नवजात बच्ची को छोडकर गई दिव्यांग मां को पुलिस अधिकारियों ने सौंप दिया।पुलिस अधिकारियों इस नेक कार्य की क्षेत्र लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।पुलिस के अनुसार फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव कामेंड़ा की फरीदा पत्नी हकमू मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिला अस्पताल मांड़ीखेडा में 20 दिन पूर्व फरीदा ने बेटी को जन्म दिया था। अस्पताल में नवजात बच्ची को छोड़ कर फरीदा गायब हो गई थी। जबकि नवजात बच्ची का पिता हकमू उसका उपचार करवा रहा था। बताया जा रहा है कि इस बच्ची की नानी रविवार को ही इसे जिला अस्पताल मांड़ीखेडा से छुट्टी करवाकर अपने साथ घर ले लाई थी। उनके साथ फरीदा भी रह रही थी। महूं चौक पर दोपहर लगभग एक बजे फरीदा की मां महूं चौक पर कुछ सामान खरीदने के लिए रुक गई। इस दौरान फरीदा अपनी 20 दिन की नवजात बच्ची को वहां से कुछ दूरी पर स्थित खेतों में छोड़कर गायब हो गई।
वहीं पर मध्यप्रदेश के कुछ व्यक्ति मजदूरी करते हैं और किराए की दुकान में रह रहे हैं। मजदूरों के बच्चे खेतों में सूखी लकड़ियां लेने गए तो उन्होंने नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनी। उन्होंने इस बारे में तुरंत अपने परिजनों को बताया। उन्होंनें 112 नंबर पर डायल किया तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बच्ची को पुलिस थाना फिरोजपुर झिरका ले आए। इस मामले के जांच अधिकारी भूपेंद्र हुड्डा व सहायक उप निरीक्षक ने नाहरिका व आसपास के कई गावों के लोगों से संपर्क कर इस बच्ची की मां के बारे में पता किया। पुलिस अफसरों के लगातार प्रयास करने के बाद पुलिस अधिकारी कामेंडा गांव के पूर्व सरपंच खुर्शीद अहमद मिले। इसके बाद खुर्शीद अहमद अपने साथ बच्ची की मां फरीदा को लेकर थाना में पहुंचे। हालांकि पुलिस अधिकारी नवजात बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल मांड़ीखेडा ले जाने की तैयारी कर रहे थे। पूर्व सरपंच खुर्शीद ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि फरीदा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने यह नेक काम कर उनके गांव पर अहसान किया है। उन्होंने इसके लिए 112 नंबर पर कार्यरत पुलिसकर्मियों और जांच अधिकारी भूपेेंद्र हुड्डा की प्रशंसा की।भूपेंद्र हुड्डा, जांच अधिकारी व सहायक उप निरीक्षक फिरोजपुर झिरका ने बताया कि गांव के पास सरसों के खेत में मिली 20 दिन की बच्ची को कामेंडा गांव के पूर्व सरपंच खुर्शीद अहमद की देखरेख में बच्ची की मां फरीदा को सौंप दिया गया।



