गुरुग्राम, 13 जनवरी। राजकीय महाविद्यालय सेक्टर नौ में महिला प्रकोष्ठ ने आज लोहड़ी को बड़ी धूमधाम से मनाया। लोहड़ी के पावन अवसर पर प्राध्यापिकाओं व प्राध्यापकों ने लोक गीत गाए और छात्राओं ने नृत्य कर इसका आनंद उठाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या मधु अरोड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोहड़ी का त्यौहार हमें हमारी संस्कृति से जोड़े हुए है। आपसी भेदभाव भूलकर हमें उल्लास के साथ हमारे त्यौहार मनाने चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नए सत्र में पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. नीलम दहिया, डॉ. मीनाक्षी दलाल, डॉ. मीनू शर्मा, डॉ. सत्यम, डॉ. इशा, डॉ. प्रियंका बल्हारा, डॉ. मोनिका, डॉ. कविता, कल्याणी, मीना, मोनिका, वंदना, शीला, सीमा हुड्डा, भावना, हेमा और कविता भी उपस्थित थीं।



