गुड़गांव।
Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने गुड़गांव समेत हरियाणा के कई प्रमुख हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है। आज से नई दरें लागू हो गई हैं। दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे और सोहना हाईवे पर सफर करने वालों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। एनएचएआई के अनुसार यह बढ़ोतरी सालाना रिवीजन का हिस्सा है, जिसमें औसतन 4 से 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। अब कैश पेमेंट पूरी तरह बंद हो गया है, केवल फास्टैग या यूपीआई से ही टोल देना होगा।

—————-
खेड़की दौला टोल प्लाजा
वाहन पुरानी दर नई दर
कार, जीप, वैन 80-95 100
हल्के कमर्शियल वाहन 155 160
बस/ट्रक 330 335
थ्री एक्सल वाहन 360 370
बिजवासन टोल प्लाजा
वाहन पुरानी दर नई दर
कार, जीप, वैन 220 225
हल्के कमर्शियल वाहन 355 365
बस/ट्रक 745 765
थ्री एक्सल वाहन 815 835
घामडोज टोल प्लाजा
वाहन नई दर
कार, जीप, वैन 130
हल्के कमर्शियल वाहन 210
बस/ट्रक 440




