file photo source: social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 25 नवंबर। गुरुग्राम में आज सुबह एक सुरक्षाकर्मी ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मामला पालम विहार थाना क्षेत्र का है। यहां धर्म कालोनी में अपनी ससुराल आए 27 वर्षीय नरेंद्र नाम के युवक ने मंगलवार सुबह फंदा लगा लिया। नरेंद्र मूल रूप से यूपी के झांसी जिले के सिकंदरा गांव का रहने वाला था। वह पत्नी के साथ सेक्टर 104 में रहता था और एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। बताया जाता है कि कुछ महीने पहले गर्भवती होने पर पत्नी को उसने गांव भेज दिया था। इस समय वह अकेला था।
उसके साले मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर उसका जीजा नरेंद्र उनके घर आया था। जीजा ने मानसिक रूप से परेशान होने की जानकारी दी। वे रात भर यहां रुके थे। जब मंगलवार सुबह सभी लोग सो रहे थे तो उन्होंने कमरे में फंदा लगा लिया।



