Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 8 सितंबर। गुरुग्राम में डीटीपीई अमित मधोलिया उर्फ टाइगर की टीम पर आज कांकरोला गांव में जबरदस्त पथराव किया गया। जिसमें जेसीबी ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया। वहां मौजूद पुलिस भी मैदान छोड़ कर भाग गई। टाइगर की टीम जैसे तैसे अपनी जान बचाकर वहां से निकली।
आपको बता दें कि टाइगर की टीम आज मानेसर तहसील के कांकरोला गांव में स्थित अवैध वेयरहाऊसों को तोड़ने गई थी। यह वेयरहाउस 6.8 एकड़ में बने हुए हैं। जब टीम यहां पर तोड़फोड़ कर रही थी,
तभी वहां बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी पहुंच गए और उन्होंने टाइगर की टीम पर पत्थरों और ईंटों की बरसात कर दी। वहां से किसी तरह सुरक्षित निकली टाइगर की टीम इस समय खेड़की दौला थाने में अपने ऊपर हुए हमले की एफआईआर दर्ज करवा रही है। इस पथराव में जेसीबी भी क्षतिग्रस्त हो गई है।




