
Bilkul Sateek News
रोहतक, 5 मार्च। सचिन को लेकर आज पुलिस जैसे ही हिमानी नरवाल के घर पहुंची, वैसे ही सचिन को देखकर हिमानी मां बेहोश हो गई। फिलहाल, पुलिस ने सचिन से घटनास्थल की निशानदेही करवाई है। पुलिस ने हत्याकांड वाले दिन कैसे क्या-क्या हुआ, इस पूरी कहानी को समझा। हिमानी की मां लगातार कह रही है कि मेरी बेटी की हत्या के पीछे गहरी साजिश है और वह हत्या के पीछे की पुलिस थ्योरी को सिरे से नकारा रही है।
बहुचर्चित हिमानी हत्याकांड में पुलिस सचिन को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था। पुलिस आज सचिन को हिमानी के घर पर लाई थी, जहां पर मौजूद उसकी मां उसे देखते ही बेहोश हो गई।
कांग्रेस नेता और कानून के छात्रा हिमानी नरवाल की मां के गले में अभी तक हत्या के पीछे पुलिस द्वारा बताई गई थ्योरी गले नहीं उतर रही है। पुलिस ने सचिन की गिरफ्तारी के बाद इस हत्याकांड के पीछे पैसे की मांग बताते हुए मामले को सुलझाने का दावा किया है। वहीं, हिमानी की मां ने पुलिस की जांच पर असंतोष जताया है और कहा कि हत्या का मकसद अब तक साफ नहीं किया गया है।
इससे पहले, मंगलवार को हिमानी की सचिन की दोस्ती पर मां ने कहा था कि मेरी बेटी की किसी के साथ गहरी दोस्ती नहीं थी। वह एक नेता थी और सबको जोड़कर चलती थी। मनगढ़ंत कहानी बनाई जा रही है और ये लड़का कुछ छुपा रहा है और उसने मौके का फायदा उठाया है। हिमानी हत्याकांड की वजह पर मां कहती है कि हत्या की वजह तो बताई जाए। मारने का कारण बताया जाए। मां ने कहा कि लेनदेन तो सबका है। लेनदेन के बारे में आरोपी हमें बताता। मौत से लेनदेन का क्या कारण है। मां ने प्रशासन से गुहार लगाई कि दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए।
हिमानी की मां ने कहा कि पैसा मारने का कारण नहीं था, क्योंकि ब-़े बड़े लोगों का लेनदेन होता है। मेरे घर का कीमती सामान और गहने वो ले गया। फिर उसने मारा क्यों? मां ने कहा कि वह पुलिस की कार्रवाई से सतुंष्ट नहीं हैं और अगर आरोपी को फांसी नहीं हुई तो वह अपनी जान दें देंगी और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। क्योंकि मेरे ही घर में घुसकर मारा और अब उसे बदनाम किया जा रहा है। अगर पैसों का लेनदेन होता तो कोई भी मार देता?
22 वर्षीय हिमानी ने 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन अपना जन्मदिन मनाया था, जिन कपड़ों में उसने अपना जन्मदिन मनाया था, उन्हीं कपड़ों में उसकी लाश सूटकेस से मिली थी.
आरोपी को पहले देखने या जान-पहचान को लेकर मां ने कहा कि जब मैं भी घर आती तो बहुत से लोग मिलने आते थे। लेकिन मैंने आरोपी को कभी नहीं देखा। अब पुलिस मारने की वजह बताए। ऐसे में अब पुलिस पर जांच पर सवाल उठ रहे हैं।
बता दें कि हिमानी कांग्रेस नेता थी और राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कश्मीर तक गई थी।