Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 30 मार्च 2026: गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा पालम विहार ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा और 3000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 29 मार्च को सेक्टर-21 पालम विहार के पीछे झुग्गी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान दोनों महिलाओं को काबू किया गया। आरोपियों की पहचान अनीता (निवासी पश्चिम बंगाल) और सुनीता (निवासी छपरा, बिहार) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में पालम विहार क्षेत्र में रह रही थीं।
जांच के दौरान सामने आया कि बरामद गांजा दोनों महिलाओं ने एक अन्य व्यक्ति से खरीदा था और नकदी गांजा बेचकर कमाई गई थी।
इस संबंध में थाना पालम विहार में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।




