
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 28 जुलाई। फरीदाबाद नगर निगम की टीम शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान छेड़े हुए हैं। जिसके तहत आज हार्डवेयर चौक से मटके की दुकान पर नगर निगम का पीला पंजा चला।
इस दौरान पीला पंजा वेतन चौराहे पर पिछले 50 सालों से मिट्टी के बर्तन और खड़े बेचकर कर अपना गुजारा चला रही बुजुर्ग महिला के समान पर नगर निगम का बुलडोजर चला। जिसके चलते हैं उसका भारी नुकसान हो गया।
बुजुर्ग महिला और उसके परिजनों ने कहा कि पिछले करीब 45 से 50 साल से वह यहां सड़क किनारे बैठ कर अपना रोजगार चला रहे हैं और नगर निगम ने उन्हें सामान हटाने का समय तक भी नहीं दिया और सीधे आते ही बुलडोजर चला दिया। वहीं, इसके अलावा नगर निगम की टीम हड़ताल विधानसभा क्षेत्र के बुद्ध विहार पार्क के इलाके में पहुंची और वहां लगने वाली सोमवार मार्केट या सोम बाजार लगाने के लिए जो टेबल रखे जाते हैं उनको भी नगर निगम ने हटवा दिया।
नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि फरीदाबाद शहर में कहीं भी अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जहां एक तरफ हार्डवेयर चौक पर अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। वहीं, फरीदाबाद की बुद्ध विहार इलाके में सोमवार बाजार लगता है। जिसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था भी खराब होती है। आज यहां से टेबल हटा लिए गए हैं, ताकि रात को बाजार न लग सकें। वही इस मौके पर सोम बाजार लगाने वाले स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि उन्होंने फरीदाबाद के मंत्रियों से बातचीत करके ही यहां बाजार लगाने शुरू किए थे। उन्होंने साफ-साफ फरीदाबाद के दो बड़े मंत्रियों के नाम लिए। जिनमें विपुल गोयल और कृष्णपाल गुर्जर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह बाजार उन्हीं के संरक्षण में चलाए जाते हैं, हालांकि उनके पास कोई भी जरूरी कागजात उनके पास नहीं है। दुकानदारों के अनुरोध के बावजूद नगर निगम अधिकारी नहीं माने और उन्होंने सभी टेबलों को उठवा दिया।