Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
पीतमपुरा इलाके में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने मारुति ब्रेजा की टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक घायल हो गए। एक युवक को ज्यादा चोट आई हैं व दूसरे को मामूली। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान पीतमपुरा के पार्थ गंभीर व राघव माथुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों गाड़ियां कब्जे में ले ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5:30 बजे एनएसपी साइड से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने आरपी चौक के सामने जीडी गोयनका स्कूल के पास मारुति ब्रेजा कार को टक्कर मार दी। मौर्या एन्क्लेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में घायल पार्थ गंभीर व राघव माथुर को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दूसरी कार के चालक को भी पकड़ लिया है। डिस्ट्रिक्ट क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे में शामिल दोनों वाहनों को मौर्या एन्क्लेव थाने ले लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।




