Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 18 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़े के उपलक्ष्य में लगातार 15 दिन तक प्रदेश में विशेष तौर पर सेवा के कार्य किए जाएंगे। जिसके चलते बुधवार दोपहर बाद महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में ‘स्वस्थ महिला स्वस्थ परिवार’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर उनके साथ सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत ऊर्जा और एसीपी मोनिका मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जहां महिलाओं और महिला पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई वहीं उन्हें जागरुक करते हुए बताया गया कि यदि महिला स्वस्थ होगी तो परिवार स्वस्थ होगा।
इस मौके पर महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि आज हम महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जहां जागरुक कर रहे हैं वहीं हम अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामना दे रहे हैं। आयोग की चेयरपर्सन ने बताया कि आज इस कार्यक्रम में महिलाओं और महिला पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए सिविल सर्जन की निगरानी में सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में चाहे कामकाजी महिलाएं हो या घरेलू महिलाएं हो वह अपने स्वास्थ्य के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उनके स्वास्थ्य की जांच करवाई जा रही है और उन्हें सेहतमंद रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि मोदी का स्वस्थ महिला स्वस्थ परिवार का सपना पूरा हो सके।
इस अवसर पर एसीपी मोनिका ने बताया कि अक्सर महिला पुलिसकर्मी ज्यादा काम होने के चलते अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती। जिसको लेकर वह समय-समय पर स्वास्थ्य कैंप लगवा कर उनकी जांच करवाते रहते हैं और आज विशेष रूप से महिला पुलिस कर्मियों के केस स्वास्थ्य की जांच इस विशेष शिवर में करवाई जा रही है।




