Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 13 अक्टूबर। आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार को न्याय दिलाने के लिए आज कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर 12 में डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुतला फूंका।
जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि जो आईपीएस दूसरों को न्याय दिलाने का काम करता था, उनकी आईएएस पत्नी भी दूसरों को न्याय दिला रही हैं। आज उन्हीं को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। बड़े शर्म की बात है कि सरकार ने अभी तक आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता और आरोपी सलाखों के पीछे नहीं पहुंच जाते तब तक कांग्रेस प्रदर्शन करती रहेगी।



