Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम: बिजली निगम ने मेंटेनेंस कार्यों और बकाया वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया है। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देश पर अधिकारियों को रोज़ाना फील्ड विजिट करने के आदेश दिए गए हैं।

निर्देशों के अनुसार, ऑपरेशन विंग के सभी अधीक्षण अभियंता (SE), मुख्य अभियंता (CE) और निदेशक 7 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन फील्ड का दौरा करेंगे। इन दौरों के दौरान मेंटेनेंस कार्यों की जमीनी समीक्षा की जाएगी और डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ चल रही वसूली कार्रवाई की प्रगति जांची जाएगी।
निगम प्रबंधन ने साफ कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी अधिकारियों को रोज़ाना अपनी प्रगति रिपोर्ट कार्यकारी अभियंता (मॉनिटरिंग) को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इन रिपोर्ट्स को संकलित कर ऊर्जा मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
निगम प्रवक्ता के मुताबिक, इस अभियान का उद्देश्य फील्ड स्तर पर काम में तेजी लाना, राजस्व वसूली को मजबूत करना और उपभोक्ता सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है।




