गुरुग्राम:पुलिस गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर गंभीर नजर आ रही है। इसको लेकर पहले ही धारा 163 लागू की गई है। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने सभी साईबर कैफे, पी.जी., होटल, ऑफिस, गेस्ट हाऊस, रेस्टोरेंट्स में आने-जाने वाले लोगों की सभी पुख्ता जानकारी रखने उसकी पहचान-पत्र (ID) की प्रतिलिपि रखने इत्यादि के आदेश दिए गए है।
इसके अतिरिक्त नौकरों, किराएदारों, विजिटर्स इत्यादि की वेरिफिकेशन कराने तथा उनका रिकॉर्ड सुनिश्चित रखने के भी आदेश दिए है तथा इस दौरान वेरीफिकेशन फॉर्म भी मौजूद लोगों को वितरित किए जा रहे हैं।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा पीजी गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, होटल मालिकों को हिदायत दी गई है कि अगर कोई विदेशी नागरिक उनके यहां पर ठहरता है तो सी-फॉर्म के जरिए पुलिस को इसकी सूचना तुरंत दी जाए।
विकास अरोड़ा, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम द्वारा जारी निर्देशों और नियमों की अवहेलना करने वाले 6 पीजी, होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाऊस के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस दने कार्रवाई की है। जिसमें 4 के विरुद्ध इनके यहां ठहरने वाले विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी नहीं देने पर फॉरेनर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस ने निर्देशों की पालना के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं। सभी सुरक्षा पहलुओं को मध्यनजर रखते हुए नियमित रूप से होटल, गेस्ट हाउस, सोसायटी आदि स्थानों पर संदिग्धों की चेंकिंग की जा रही है। इस अवधि में किसी भी प्रकार के ड्रोन, एयर क्राफ्ट, ग्लाइडर्स, एयर ब्लून्स, पतंगे व माइक्रो लाईट्स इत्यादि उपकरणों पर विशेष नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति इन निर्देशों की उलंघना करता हुआ मिला तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।
पीजी या रिहायशी मकानों में भी विदेशी नागरिकों के ठहरने पर इसकी सूचना पुलिस को देने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही कहा है कि पकड़े जाने पर विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस ने अपील की है कि अपने किराएदार, नौकर, केयरटेकर, कर्मचारियों की पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य कराएं और आपके आसपास कोई लावारिस/संदिग्ध वस्तु या कोई संदिग्ध व्यक्ति के बारे में कोई भी जानकारी हो तो तुंरत उसकी सूचना 112, पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी पुलिस थाने या चौकी को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
अगर सी फॉर्म ऑनलाईन भरने में किसी प्रकार की टेक्निकल परेशानी आती है तो होटल सी-फॉर्म को मेल के माध्यम से fro.grg-hry@nic.in पर भेज सकते हैं और टेक्निकल परेशानी दूर होने पर उसको ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।



