Bilkul Sateek News
गुरुग्राम। हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के अभियान में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) को एक और सफलता मिली है। ब्यूरो की गुरुग्राम यूनिट ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपना एनक्लेव सेक्टर 5 गुरुग्राम से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10.72 ग्राम सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए बरामद की।
ब्यूरो की प्रतिबद्धता
ब्यूरो प्रमुख महानिदेशक ओ.पी. सिंह IPS के दिशा-निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। उनका स्पष्ट संदेश है कि “नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।”
कार्रवाई का संचालन
इस कार्रवाई का नेतृत्व एसपी सुरेन्द्र सिंह भोरिया IPS के मार्गदर्शन तथा डीएसपी पंकज कुमार के निर्देशन में किया गया। गश्त के दौरान ASI महेंद्र और उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि अपना एनक्लेव सेक्टर 5 रेलवे रोड के पास नशे की तस्करी की जा रही है। सूचना की पुष्टि पर पुलिस टीम ने संदिग्धों को काबू किया और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली, जहां से एमडीएमए बरामद हुई।
आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र दिलावर गाँव नागल तेवत थाना बसन्त कुंज दिल्ली हाल निवासी न्यू पालम बिहार थाना बजघेडा जिला गुरुग्राम व दूसरा आरोपी प्रिन्स पुत्र राजेन्द्र सिंह गाँव शेखपुरा हासी हाल निवासी सेक्टर 9A गुरुग्राम के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 5 में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आगे की पूछताछ में उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य नशा तस्करों तक भी पहुँचने के प्रयास किए जाएंगे।
जनता से अपील
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब समाज सहयोग करेगा। यदि कहीं नशे का व्यापार या तस्करी दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें: टोल फ्री नंबर – 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल – NCBMANAS.GOV.IN और हेल्पलाइन नंबर – 90508-91508, सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।



