निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने दिए निर्देश
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 30 दिसंबर। गुरुग्राम में अब नगर निगम के उच्च अधिकारी रोजाना शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे। ये निर्देश आज शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते समय गुरुग्राम के निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने दिए। गुरुग्राम में पिछले काफी समय से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने की शिकायतेें आ रही थी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए दिए गए सख्त निर्देश के बाद से निगमायुक्त लगातार सक्रिय हैं। निगमायुक्त गर्ग ने आज अधिकारियों के साथ गुरुग्राम के जोन 4 के इलाकों में सफाई व्यवस्था को देखा। वे राजीव चौक, सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, उल्लवास आदि क्षेत्रों में पहुंचे। गर्ग ने खुद देखा कि जिन कंपनियों को कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी दी गई हैं वे सही तरीके से कार्य कर रही हैं या नहीं।
शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए निगमायुक्त अशोक कुमार ने बताया कि रोजाना एक उच्च अधिकारी इसी तरह से शहर के अलग-अलग इलाकों में सफाई व्यवस्था का जायजा लेगा, इस बाबत निर्देश दिए गए हैं। जिससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर करने में सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।