Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 29 अगस्त। गुरुग्राम में डीटीपीई अमित मधोलिया उर्फ टाइगर ने आज सुबह-सुबह सुशांत लोक सी-ब्लॉक व्यापार केंद्र मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
अमित मधोलिया के नेतृत्व में पहली मंजिल पर स्थित 20 दुकानों को सील कर दिया गया। इन दुकानदारों ने बालकनियों पर अतिक्रमण करके अपनी दुकानें बढ़ा रखी थी।
टाइगर के बुलडोजर ने कॉमन एरिया में दुकानदारों द्वारा बना रखी 22 लोहे की सीढ़ियां भी तोड़ी। ये सीढ़ियां कॉमन रास्ते और पार्किंग एरिया में बाधा डाल रही थीं।
टाइगर ने अपनी देखरेख में वीटा और सफल बूथ द्वारा किए गए अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की। इनके मालिकों ने पार्किंग के लिए निर्धारित कॉमन एरिया में अतिक्रमण करके अपनी सामान फैला रखा था। जिन्हें हटाया गया और उनकी टोकरियां, रेफ्रिजरेटर और अन्य स्टैंड भी तोड़े गए।
टाइगर की टीम ने बेसमेंट में स्थित एक किताब की दुकान को भी सील कर दिया, क्योंकि उसने बाहर से अवैध रूप से प्रवेश द्वार बना रखा था।
इसके अलावा टाइगर के बुलडोजर ने कॉमन एरिया में रखे खाने-पीने के काउंटर, कुर्सियां, पानवाला, चायवाला, मोबाइल फोन वालों आदि के खोखे भी तोड़े।




