Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 19 सितंबर। 8 सितंबर को हुए पथराव के बाद डीटीपीई अमित मधोलिया उर्फ टाइगर की टीम आज सुबह पूरे दलबल के साथ कांकरोला गांव पहुंची और देखते ही देखते बुलडोजर यहां बने अवैध निर्माणों को धड़ाधड़ ध्वस्त करने लगे।
मालूम हो कि मानेसर तहसील के कांकरोला गांव में 8 सितंबर को कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी और उन्होंने टाइगर की टीम पर जबरदस्त पथराव कर दिया था। जिसमें जेसीबी ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया था। इसमें एक जेसीबी भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पथराव इतना जबरदस्त था कि वहां मौजूद पुलिस भी मैदान छोड़ कर भाग गई थी। टाइगर की टीम जैसे तैसे अपनी जान बचाकर वहां से निकली थी। जिसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई थी। हमले के वक्त टाइगर की टीम यहां पर 6.8 एकड़ में बने हुए वेयरहाउस तोड़ रही थी।




