Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 18 सितंबर। नगर निगम गुरुग्राम ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आज बड़ी कार्रवाई की। निगम की एनफोर्समेंट टीम ने द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-36ए में एवीएल सोसाइ टी के सामने बने लगभग 12 अवैध ढांचे, जिनमें कैफे, ढ़ाबा और अन्य अस्थाई संरचनाएं शामिल थीं, को ध्वस्त कर दिया।
यह कार्रवाई निगम अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी की गई। मौके पर सहायक अभियंता राज किशन मोंगिया, कनिष्ठ अभियंता वरुण वशिष्ठ और अंकित कपूर मौजूद रहे। पुलिस बल की सहायता से कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई।
सहायक अभियंता आरके मोंगिया ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर किए गए अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आने वाले दिनों में भी इस प्रकार की कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।




