सिग्नेचर ग्लोबल ने भूकंपरोधी अत्याधुनिक तकनीक के लिए इंडो-इटालियन ज्वाइंट वेंचर सीको हारून के साथ ₹380 करोड़ का समझौता किया
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 17 जनवरी। दिल्ली-एनसीआर में सशक्त पहचान रखने वाली अग्रणी रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल ने आज भूकंपरोधी अत्याधुनिक तकनीक को अपने हाई-राइज प्रोजेक्ट्स में लागू करने के लिए इंडो-इटालियन ज्वाइंट वेंचर सीको हारून प्राइवेट लिमिटेड के साथ ₹380 करोड़ के मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी अगले 15 वर्षों में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी।
देश के तेजी से ऊंचाई की ओर बढ़ते शहरी परिदृश्य में गगनचुंबी इमारतें तेज हवाओं, तापमान में उतार-चढ़ाव और भूकंपीय गतिविधियों जैसे कई गतिशील दबावों का सामना करती हैं। विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर जैसे सीस्मिक जोन-चार में स्थित क्षेत्रों के लिए डिजाइन स्तर पर ही उन्नत कंपन-नियंत्रण और भूकंपरोधी तकनीक को अपनाना दीर्घकालिक सुरक्षा, स्थिरता और निवासियों के आराम के लिए अनिवार्य हो गया है।
इसी दिशा में सिग्नेचर ग्लोबल अपने प्रोजेक्ट्स में हिस्टेरेटिक ट्यूनड मास डैम्पर्स जैसी अत्याधुनिक तकनीक को शामिल कर रहा है। यह एक विशेष प्रणाली है, जो हवा और भूकंप के कारण इमारतों में उत्पन्न कंपन को प्रभावी ढंग से कम करती है। पारंपरिक प्रणालियों के विपरीत, हिस्टेरेटिक ट्यूनड मास डैम्पर्स विभिन्न तीव्रताओं वाली पवन और भूकंपीय परिस्थितियों में भी अपनी कार्यक्षमता बनाए रखते हैं, जिससे ऊंची इमारतों की संरचनात्मक स्थिरता और अंदर रहने वालों की सुविधा दोनों सुनिश्चित होती हैं।
इस सहयोग के तहत सीको हारून प्राइवेट लिमिटेड सिग्नेचर ग्लोबल के हाई-राइज प्रोजेक्ट्स के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए एचटीएमडी सिस्टम तैयार करेगा। इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन भारत में ही किया जाएगा, जिसमें डिजाइन मूल्यांकन, औद्योगिक निर्माण और साइट पर स्थापना तक की समग्र प्रक्रिया शामिल होगी।
समझौते पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ’सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के को-फाउंडर एवं वाइस चेयरमैन ललित अग्रवाल ने कहा,’ “आज सिग्नेचर ग्लोबल के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। जैसे-जैसे हमारे शहर ऊंचे हो रहे हैं, वैसे-वैसे निवासियों की सुरक्षा, सुविधा और दीर्घकालिक मूल्य सुनिश्चित करना हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी बन जाती है। सीको हारून के साथ यह साझेदारी वैश्विक तकनीकी विशेषज्ञता और स्थानीय निर्माण अनुभव का संतुलित संगम है। हमारा मानना है कि ऊंची इमारतों में रहना कभी भी सुरक्षा या स्थायित्व से समझौता नहीं होना चाहिए। यह पहल भविष्य के लिए तैयार, भरोसेमंद और टिकाऊ आवास बनाने की हमारी सोच को दर्शाती है।”
वहीं, ’सीको हारून इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. अगोस्तीनो मारियोनी ने कहा,’ “सिग्नेचर ग्लोबल के साथ यह साझेदारी हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्नत कंपन-नियंत्रण और एंटी-सीस्मिक तकनीक को उनके प्रोजेक्ट्स में लागू करना भारत में भविष्य-उन्मुख और सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में एक अहम कदम है। हमें विश्वास है कि यह साझेदारी इमारतों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के साथ साथ, शहरी भारत में हाई-राइज लिविंग के मानकों को भी नई ऊंचाई देगा।”
एचटीएमडी तकनीक को अपनाकर सिग्नेचर ग्लोबल हवा और भूकंपीय प्रभावों से उत्पन्न झटकों को कम करने के साथ ही, इमारतों के भीतर स्थित महत्वपूर्ण संरचनात्मक हिस्सों, जैसे दीवारें, पार्टिशन और लिफ्ट सिस्टम, को भी कंपन से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखेगा। यह पहल भारत में सुरक्षित, आरामदायक और भविष्य के लिए तैयार हाई-राइज आवास के नए मानक स्थापित करने की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है।
सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के बारे मेंः
सिग्नेचर ग्लोबल भारत की अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनियों में से एक है, जो उत्तरी भारत के आवासीय बाज़ार को नए सिरे से आकार दे रही है। कंपनी ने अपनी पहचान की शुरुआत अफॉर्डेबल हाउसिंग से की थी, लेकिन समय के साथ रणनीतिक रूप से विस्तार करते हुए अब यह मिड और प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट पर केंद्रित है। यह परिवर्तन गुणवत्ता आधारित निष्पादन, दीर्घकालिक मूल्य सृजन, विश्वसनीयता और वैश्विक मानकों के कड़े अनुपालन पर आधारित रणनीति का परिणाम है।
नोमुरा, एचडीएफसी और विश्व बैंक की लेंडिंग शाखा आईएफसी जैसे प्रतिष्ठित संस्थागत निवेशकों के समर्थन से सिग्नेचर ग्लोबल उच्च स्तर के कॉरपोरेट गवर्नेंस मानकों का पालन करता है। कंपनी एक अनुशासित और दक्ष भूमि अधिग्रहण नीति अपनाती है, जिसके तहत आमतौर पर भूमि अधिग्रहण के 18 महीनों के भीतर परियोजनाओं का लॉन्च किया जाता है। इससे न केवल बाजार में तेजी से प्रवेश संभव होता है, बल्कि परियोजनाओं की व्यवहार्यता भी सुदृढ़ होती है।
सिग्नेचर ग्लोबल की नेशनल कैपिटल रीजन में 13 प्रतिशत और गुरुग्राम में 20 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी है, विशेष रूप से ₹2 करोड़ से ₹5 करोड़ की मूल्य श्रेणी में। यह कंपनी की अपने लक्षित माइक्रो मार्केट्स में मजबूत और प्रभावी उपस्थिति को दर्शाता है।
एच1एफवाई26 तक कंपनी 1.6 करोड़ वर्ग फुट (16 मिलियन स्क्वायर फीट) से अधिक रियल एस्टेट परियोजनाओं की सफल डिलीवरी कर चुकी है। इसकी परियोजना पाइपलाइन भी सशक्त बनी हुई है, जिसमें 1.71 करोड़ वर्ग फुट के हाल ही में लॉन्च किए गए प्रोजेक्ट्स, 2.43 करोड़ वर्ग फुट की प्रस्तावित परियोजनाएं और 0.89 करोड़ वर्ग फुट का निर्माणाधीन क्षेत्र शामिल है। इन सभी परियोजनाओं का निष्पादन अगले 2 से 3 वर्षों में किए जाने की योजना है।
वित्त वर्ष 2025 में सिग्नेचर ग्लोबल ने ₹102.9 अरब की बिक्री बुकिंग दर्ज की, जो निरंतर मांग और कुशल निष्पादन का परिणाम है। एफवाई22 से एफवाई25 के बीच कंपनी ने बिक्री में 58 प्रतिशत की प्रभावशाली चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर हासिल की है, जो इसके निरंतर प्रदर्शन और मजबूत विकास गति को दर्शाती है।
सीको हारून प्राइवेट लिमिटेड के बारे मेंः
सीको हारून प्राइवेट लिमिटेड एक इंजीनियरिंग कंपनी है, जिसका गठन सीईसीओ इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के बीच एक रणनीतिक ज्वाइंट वेंचर के माध्यम से किया गया है। यह कंपनी उन्नत संरचनात्मक उपकरणों और एंटी-सीस्मिक तकनीक के क्षेत्र में दशकों के वैश्विक अनुभव को एक साथ लेकर आती है।
कंपनी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा और भवन परियोजनाओं के लिए उच्च-प्रदर्शन संरचनात्मक समाधानों के डिज़ाइन, इंजीनियरिंग और क्रियान्वयन में विशेषज्ञता रखती है। इसके प्रमुख समाधानों में एंटी-सीस्मिक सिस्टम, कंपन-नियंत्रण उपकरण, बेयरिंग्स और एक्सपेंशन जॉइंट्स शामिल हैं। वैश्विक विशेषज्ञता के साथ गुणवत्ता और नवाचार पर विशेष ध्यान देते हुए सीको हारून जटिल इंजीनियरिंग परियोजनाओं में संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और लचीलापन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।



