
11 वाहन, 1 तमंचा और 2 कारतूस भी बरामद
चोरी के वाहनों को दिल्ली बेचने जा रहे थे
सीआईए की टीम ने दबिश देकर पकड़ा
Bilkul Sateek News
नूंह, 1 जनवरी। नूंह पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 11 वाहन, एक तमंचा और 2 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों ने इन वाहनों को गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों से चोरी किया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप के निर्देशानुसार सीआईए नूंह प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस दौरान टीम को सूचना मिली की आरोपी चोरी के वाहनों को दिल्ली बेचने के लिए जाने वाले हैं। सीआईए पुलिस ने तुरंत दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
दोनों की पहचान सहरून पुत्र यूनुस खान और आदिल पुत्र असलूप निवासी गांव रीठ्ट थाना पिनंगवा जिला नूंह हुई है। थान सदर पुलिस ने इनके खिलाफ आज धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता व 25-54-59 अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने इनके पास से 10 बाइक और 1 ट्रक (मानेसर गुरुग्राम से चोरी) को बरामद किया गया है। दोनों आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी को अंजाम दे रहे थे। सहरुन पर वाहन चोरी का एक मामला फरीदाबाद जिले में भी दर्ज है। जिसमें सहरुन (शाहरून) जमानत पर चल रहा है।
दोनों के ऊपर निम्न मामले दर्ज हैं।
FIR No 262/24 ps mogra district mathura
FIR No. 359/24 ps sec 50 Ggn
FIR No. 026613/23 ps E Police Station MvTheft
FIR No. 481/21 ps Sadar Nuh
FIR No. 42/24 ps Dadri District Gautam Budh Nagar
FIR No. 118/22 ps Old District Faridabad
FIR No. 013226/24 Ps E Police station MV Theft Delhi
FIR No. 772/22 ps Surajkund Faridabad
FIR No. 025519/23 E Police Station MV Theft Delhi
FIR No. 036305/18 E Police Station MV Theft Delhi
FIR NO 351/24 ps IMT Manesar District Gurugram