Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेशन, बच्चों की परफॉर्मेंस ने जीता दिल
गुरुग्राम के ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल में शुक्रवार को मदर्स डे बड़े ही शानदार और इमोशनल अंदाज में सेलिब्रेट किया गया। पूरा कार्यक्रम मां के प्यार, त्याग और उनके योगदान को समर्पित रहा। स्कूल कैंपस में पूरे दिन खुशी, उत्साह और भावनाओं से भरा माहौल देखने को मिला।’

कार्यक्रम की शुरुआत खास मेहमानों के स्वागत से हुई। इस मौके पर ब्लू बेल्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स की निदेशक डॉ. सरोज सुमन गुलाटी, स्कूल प्रिंसिपल अल्का सिंह और आर्टेमिस हॉस्पिटल, गुरुग्राम के सीनियर ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. हरि गोयल व डॉ. स्मिता बी. चौधरी मौजूद रहे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।

इसके बाद छात्रों ने शानदार ग्रुप सॉन्ग, माइम एक्ट और डांस परफॉर्मेंस पेश की। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए मां के प्यार और उनके संघर्ष को बेहद खूबसूरत तरीके से दिखाया। कई मौकों पर ऑडियंस भावुक भी नजर आई। प्रिंसिपल अल्का सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मां बच्चों की पहली शिक्षक और सबसे बड़ी ताकत होती हैं।
इस कार्यक्रम का सबसे खास हिस्सा ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस सेशन रहा। आर्टेमिस हॉस्पिटल से आए डॉ. हरि गोयल और डॉ. स्मिता बी. चौधरी ने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण, समय पर जांच और बचाव को लेकर जरूरी जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करने की अपील भी की।
कार्यक्रम में आगे अंताक्षरी, रैंप वॉक और रंगारंग डांस परफॉर्मेंस ने माहौल को और भी शानदार बना दिया। आखिर में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। स्कूल की ओर से मौजूद सभी माताओं को सम्मानित भी किया गया, जिससे यह दिन उनके लिए और खास बन गया।
