
- Bilkul Sateek News
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री नाबय सिंह सैनी पत्रकार वार्ता कर रहे हैं। इस दौरान सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से सरकार 100 दिनों के कार्यकाल पर बनी पुस्तक का विमोचन किया गया।
100 दिनों में 240 में से 18 संकल्प पूरे किए हैं। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद समाधान शिविर शुरू किए ग। 75 हजार से ज्यादा लोगों की समस्याओं का समाधान शिविर में हल निकला है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, श्यामा सिंह राणा और रणबीर गंगवा शामिल हुए। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से फसलों के लिए बोनस राशि लगभग 4 लाख 1 हजार किसानों के खाते में 368 करोड़ रुपए की राशि डाली गई।
इस दौरान मुख्समंत्री ने 231 क्रैच केंद्रों का भी शुभारंभ किया। इस आयोजन के जरिए सरकार 100 दिन के कार्यकाल में किए गए कार्यों की जानकारी दे रही है। सूचना विभाग की ओर से प्रकाशित पुस्तक में भी 100 दिन के कार्यकाल की योजनाओं के बारे में बताया गया है।