चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ग्रुप-सी और डी कर्मचारियों की विभागों से जानकारी मांगी है। मुख्य सचिव ने आउटसोर्सिंग पार्ट- 2 के तहत नियुक्त कर्मचारियों की भी जानकारी मांगी है। उन्होंने पूछा है कि कतने कर्मचारी हटाए गए हैं। कितने जॉब सिक्योरिटी एक्ट के तहत लगी हैं।
वहीं, दूसरी ओर मौलिक शिक्षा महानिदेशक ने शिक्षकों की रिपोर्ट तलब की है। टीजीटी शिक्षकों को लेकर सरकार सख्त है।
इन शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण करने के लिए आज तक का समय दिया गया था। ज्वाइन नहीं करने पर ऐसे शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द कर दी जाएंगी।



