
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचारियों पर एक्शन की तैयारी कर ली है। खासकर राजस्व विभाग के भ्रष्ट पटवारियों की एक सूची तैयार की गई है। इस कथित सूची में भ्रष्टवारियों के नामों के सामने उनके कारनों के बारे में भी लिख गया है।
जानकारी के अनुसार इस सूची में 370 पटवारियों को भ्रष्ट बताया गया है। राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर को यह सूची भेजी है, जिसमें कहा गया है कि भ्रष्ट पटवारियों और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ नियम के मुताबिक सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए और 15 दिन में सरकार को इसकी रिपोर्ट भेजी जाए।