Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 1 नवंबर। हरियाणा में आज से ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरूआत हो गई है। इसके साथ ही हरियाणा पूरे देश में इसे पूरी तरह से लागू करने वाला राज्य बन गया है।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज से हरियाणा में ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू होने पर कहां कि हरियाणा अब देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जहां प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पूरी तरह पेपरलेस और पारदर्शी प्रणाली से होगा। उन्होंने कहा कि अब न फ़ाइलों का बोझ, ना चक्कर सिर्फ़ 15 मिनट में रजिस्ट्रेशन और प्रक्रिया में पूरी सुविधा सुरक्षा और विश्वास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Ease of Living और Digital India संकल्प को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा नई ऊँचाइयां दे रहा है।



