Image source : social media
पंचकूला : हिमाचल की खूबसूरत वादियों का दीदार करने हर साल हजारों पर्यटक हिमाचल पहुंचते हैं। उनका दीदार कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक (Kalka-Shimla Heritage Track) से भी पूरा होता था। अब एक बार फिर से जल्द ही कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर पैनोरमिक कोच वाली ट्रेन चलेगी। पर्यटक पंचकूला के कालका से शिमला पैनोरमिक कोच के जरिये खूबसूरत वादियों को निहारते हुए जा सकेंगे।
कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर नई ट्रेन चलाई जाएगी। कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल सेक्शन पर जल्द ही पैनोरमिक कोच वाली ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी है।
कोच में 360 डिग्री पर घूमने वाली चेयर लगाई गई हैं। पहले चरण में चार कोच दो एसी प्रीमियम, एक नान एसी व पावर एसी कोच तैयार किया गया है और पिछले माह ही ये सात कोच कपूरथला से कालका स्टेशन पर पहुंचे थे। एक पैनोरमिक कोच की अनुमानित लागत एक करोड़ रुपये के करीब है। प्रीमियम एसी कोच में 12 सीट, एसी चेयरकार में 24 सीटर होगी और नॉन एसी कोच में 30 सीट हैं।



