
- Bilku Sateek News
चंडीगढ़: चंडीगढ़ में आज मेयर पद के लिए नामांकन भरा जाएगा। मेयर के लिए राजनीतिक घमासान जारी है। राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। लेकिन, किसी भी दल की ओर से अब तक नामों को सार्वजनिक नहीं किया गया है।
दिल्ली में भले ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक-दूसरे पर जुबानी तीर चला रहे हों, लेकिन चंडीगढ़ मेयर पद पर इंडिया अलायंस मिलकर चुनाव लड़ रही है। यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर मेयर चुनाव में प्रत्याशी उतार रही हैं।
वहीं, दूसरी ओर भाजपा अकेले ही गठबंधन को टक्कर देगी। सूत्रों के अनुसार भाजपा मेयर के चेहरे के तौर पर हरप्रीत बाबला को मैदान में उतार सकती है। वहीं कांग्रेस और आप गठबंधन के उम्मीदवार का ऐलान होना बाकी है।