
file photo source: social media
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत राज्य की सभी महिला सरपंचों को उनके गांवों का ब्रांड एंबेसडर बनाएगी। महिलाएं ही अपने गांव की पहचान होंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में 10 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि 563 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में अपग्रेड करने के लिए भारत सरकार से पांच करोड़ 63 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है।
विभाग ने 2307 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड करने का एक अन्य प्रस्ताव भी भारत सरकार को भेजा है। उन्होंने कहा कि पीएनडीटी एक्ट 1994 को सख्ती से लागू कर बालिकाओं को बचाने के लिए गांवों में नुक्कड़ नाटक और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए।