गुरुग्राम , 7 फरवरी 2026
पुलिस आयुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन, IPS के निर्देशन में यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा जनवरी 2026 में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 17,145 वाहन चालकों के चालान किए गए। इन चालानों के माध्यम से कुल 1 करोड़ 26 लाख 8 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

यातायात पुलिस का उद्देश्य गुरुग्राम की सड़कों को सुरक्षित बनाना और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है। इसी क्रम में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, स्कूलों, कंपनियों, प्रमुख चौक-चौराहों व ऑटो-टैक्सी यूनियनों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
गुरुग्राम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नाबालिगों को वाहन न चलाने दें, दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं, नशे में वाहन न चलाएं और सभी यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।



