Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
साउथ-वेस्ट दिल्ली जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक एेसे ठग को गिरफ्तार किया है। जो शादी के नाम पर लड़कियों को जाल में फंसाता था और पैसे ऐंठकर मरने का ढोंग रचता था और फिर दूसरी लड़की को अपने जाल में फंसाने निकल जाता है। आरोपी अब तक 500 लड़कियों को निशाना बना रखा था। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के परगना नॉर्थ के आनंद कुमार के रूप में हुई है। आरोपी ने डेटिंग और मैट्रिमोनियल ऐप्स पर फेक प्रोफाइल बनाकर सैकड़ों महिलाओं को अपना शिकार बनाया। वह खुद को डॉक्टर, प्रोड्यूसर, वकील और बिजनेसमैन बताता था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
युवती से ठगे थे सात लाख रुपये
एक युवती ने शादी का झांसा देकर ठगी को लेकर शिकायत दी थी। शिकायत में युवती ने बताया था कि आरोपी ने डेटिंग ऐप पर ‘वैभव अरोड़ा’ नाम से संपर्क किया। बाद में इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप तक बात पहुंची। इस दौरान उसने अपने जाल में फंसा लिया। उसने शादी का झांसा देकर भावनात्मक रूप से जोड़ा और फिर मेडिकल इमरजेंसी तथा बिजनेस लॉस का बहाना बनाकर करीब 7 लाख रुपये ठग लिए। जब युवती पैसे वापस मांगने लगी तो आरोपी ने अपनी ही मौत का ढोंग रच डाला। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।
500 से ज्यादा लड़कियों को किया टारगेट
जांच में पता चला कि आनंद कुमार 500 से ज्यादा महिलाओं को टारगेट कर रहा था। वह कई फेक आईडी (वैभव अरोड़ा, डॉ. रोहित बहल, तरुण, आनंद शर्मा आदि) बनाकर महिलाओं से भावनात्मक रिश्ता बनाता था। बाद में शादी, मॉडलिंग या अच्छी नौकरी का लालच देकर पैसे मांगता था। कुछ मामलों में निजी फोटो/वीडियो लेकर ब्लैकमेल भी करता था।
आरोपी के पास से ये सामान हुआ बरामद
4 स्मार्टफोन
8 सिम कार्ड
3 डेबिट कार्ड
4 गोल्ड ब्रेसलेट
5 गोल्ड चेन
2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कर चुका है ठगी
आरोपी पहले भी दिल्ली और गाजियाबाद में इसी तरह के साइबर क्राइम के दो मामलों में शामिल रहा है। पुलिस को जांच के दौरान पता लगा कि आरोपी अब तक दो करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुका है। पुलिस और मामलों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
पुलिस की इस टीम ने पकड़ा
साउथ वेस्ट जिले के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि साइबर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर प्रवेश कौशिक के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम में एसआई प्रियंका, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश, मंजीत, राजवीर और मीनाक्षी शामिल थी। वहीं इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी एसीपी ऑपरेशंस संध्या मित्रा ने की।
शादी के नाम पर युवतियां बन रही शिकार
यह एक मात्र युवक नहीं है जो युवतियों को अपना शिकार बना रहा था। इसके अलावा और भी लोग हैं जो युवतियों को ठग रहे हैं। कोई विदेश से डॉलर व उपहार भेजने के नाम पर ठग रहा है तो कोई अमीर आदमी बनकर भारतीय लड़की से शादी करने के नाम पर। कई युवतियों से तो विदेशी नागरिक बनकर ठगी की जा रही है। हालांकि हैरान करने की बात यह है कि अभी भी काफी युवतियां एेसी हैं जो समाज व परिवार के डर से एेसे ठगों के खिलाफ केस दर्ज भी नहीं करवा पाती हैं।





