गुरुग्राम 7 फरवरी 2025
गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 की टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 6 फरवरी 2026 को देवीलाल पार्क के नज़दीक की गई।
पुलिस ने मौके से साहिल उर्फ चुन्नू, निवासी ग्राम वजीराबाद, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 01 अवैध कमानीदार (बटन वाला) चाकू बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी साहिल उर्फ चुन्नू एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ गुरुग्राम के विभिन्न थानों में चोरी, सेंधमारी और अन्य धाराओं के तहत कुल 40 आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। इनमें सेक्टर-10A, सुशांत लोक, डीएलएफ फेज-1, सेक्टर-14, सेक्टर-29, सेक्टर-53, सेक्टर-55/56 सहित कई थाना क्षेत्रों के मामले शामिल हैं।
आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज हैं, जिनमें धारा 379, 380, 454, 457, 411, 34, 305, 317(2) व अन्य शामिल हैं।
पुलिस टीम द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के दौरान अन्य मामलों में संलिप्तता को लेकर भी जांच की जा रही है।



