file photo source : social media
वारदात में प्रयोग कस्सी बरामद
झज्जर, 13 जनवरी। पत्नी की हत्या आरोपी युवक को पुलिस ने आज अदालत में पेश किया जहां से आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पत्नी और पति में झगडा होने के बाद युवक ने बीते कल से अपनी पत्नी के सिर पर कस्सी से वार कर दिया था,जिसकी उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। झज्जर थाना इलाके में कस्सी से वार कर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले उसके पति पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि दहेज और पैसे की डिमांड के चलते पहले भी उनकी बेटी को जहर देकर मारने का प्रयास किया था। ये बात अलग है कि प्रयास में नाकाम होने के बाद सामाजिक समझौते के चलते दोनों एक साथ रह रहे थे।
थाना बेरी की पुलिस को दिए अपने बयान में मृतका के चाचा विरेन्द्र निवासी मालडा सराय जिला महेन्द्रगढ ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी की शादी मई 2011 को ओमबीर निवासी शांहजानपुर जिला झज्जर के साथ की थी। कुछ समय बाद से ही उनकी भतीजी के साथ उसके ससुराल वालों ने आपसी अनबन व मार पिटाई शुरू कर दी थी। मृतका ने उन्हें बताया था कि उनके ससुराल वाले पैसे की डिमांड करते है। एक बार उन्होने जहर देकर भी मारने की कोशिश की थी। जिसका सामाजिक तौर पर समझौता हो गया था। अब उसी मामले में मुख्य आरोपी मृतका के पति ओमबीर निवासी शाहजहांपुर जिला झज्जर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई कस्सी बरामद की गई। अदालत में पेश कर आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



