
photo source: @boxervijender
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 2 जनवरी। भारतीय मुक्केबाज और ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह के पिता का आज निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। विजेंदर सिंह ने अपने पिता महिपाल सिंह के निधन की जानकारी अपने एक्स हैंडिल पर दी। उन्होंने लिखा कि अत्यंत दुख के साथ हम सूचित कर रहे हैं कि मेरे पिता श्री महिपाल सिंह का निधन हो गया है।
मुक्केबाजी में भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता विजेंद्र सिंह के पिता का जन्म 29 अक्टूबर 1985 में हरियाणा के भिवानी में हुआ था। वे हरियाणा रोडवेज में चालक थे। विजेंदर सिंह की माता गृहिणी हैं। सोशल मीडिया पर महिपाल सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है।