Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 3 फरवरी। गुरुग्राम में आयोजित एसबीआई इंटर सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का दूसरा दिन भी जोश, जुनून और कड़े मुकाबलों से भरा रहा। एसबीआई दिल्ली सर्किल के मार्गदर्शन में तथा सर्किल वेलफेयर कमेटी द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देशभर के विभिन्न एसबीआई सर्किलों की टीमों ने मैदान पर दमखम दिखाया।
दूसरे दिन कुल 10 मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना, टीमवर्क और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का शानदार प्रदर्शन किया। दिनभर चले इन मुकाबलों ने जबरदस्त उत्साह बनाए रखा।
दूसरे दिन खेले गए मुकाबले इस प्रकार रहे…
बेंगलुरु बनाम पटना,
नई दिल्ली बनाम महाराष्ट्र,
हैदराबाद बनाम अमरावती,
चंडीगढ़ बनाम गुवाहाटी,
तिरुवनंतपुरम बनाम चेन्नई,
लखनऊ बनाम चेन्नई,
गांधीनगर बनाम कोलकाता,
जयपुर बनाम मुंबई मेट्रो,
भोपाल बनाम भुवनेश्वर,
तिरुवनंतपुरम बनाम भुवनेश्वर।
मैचों का संक्षिप्त विवरण
बेंगलुरु बनाम पटना
पटना की टीम ने 20 ओवर में 136 रन पर 9 विकेट गंवाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 137 रन बना लिए और मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़: चेतन विलियम्स (बेंगलुरु), जिन्होंने 36 गेंदों में 80 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़: सिद्धार्थ अखिल (बेंगलुरु) — 3 ओवर, 20 रन देकर 3 विकेट।
हैदराबाद बनाम अमरावती
हैदराबाद ने बल्लेबाज़ी में दबदबा दिखाते हुए 20 ओवर में 268/1 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में अमरावती की टीम 152/7 तक ही पहुंच सकी और हैदराबाद ने 116 रन से शानदार जीत दर्ज की।
मैन ऑफ द मैच एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़: बोदापाटी सुमंत (हैदराबाद) — 61 गेंदों में 134 रन, 15 चौके और 8 छक्के।
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़: सैयद अहमद कादरी — 4 ओवर, 12 रन देकर 2 विकेट।
कोलकाता बनाम गांधीनगर
कोलकाता ने 20 ओवर में 119/7 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गांधीनगर ने 120/1 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम किया।
मैन ऑफ द मैच एवं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़: क्षितिज पटेल (गांधीनगर) — 21 गेंदों में 45 रन, साथ ही 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़: वाघेला कनैया (गांधीनगर) — 33 गेंदों में 50 रन।
तिरुवनंतपुरम बनाम चेन्नई
चेन्नई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 165/7 रन बनाए। तिरुवनंतपुरम ने आक्रामक अंदाज़ में लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.5 ओवर में 166/4 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज की।
मैन ऑफ द मैच एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़: विनूप एसएम (तिरुवनंतपुरम) — 35 गेंदों में 79 रन।
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़: विनोद कुमार (तिरुवनंतपुरम) — 4 ओवर, 38 रन देकर 3 विकेट।
भोपाल बनाम भुवनेश्वर
भोपाल की टीम 19.5 ओवर में 167 रन पर सिमट गई, लेकिन गेंदबाज़ों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भुवनेश्वर को 20 ओवर में 119/8 रन पर रोक दिया और मुकाबला 48 रन से जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच: देवेंद्र सिंह कठैत (भोपाल) — 4 ओवर, 1 मेडन, 15 रन देकर 3 विकेट।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़: प्रियब्रत सामल (भुवनेश्वर) — 45 गेंदों में 58 रन।
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़: धनंजय बारिक (भुवनेश्वर) — 4 ओवर, 27 रन देकर 5 विकेट।
Follow the tournament All Indian SBI Inter Circle 2025-2026 and stay updated with every match, only on CricHeroes.
https://cricheroes.com/tournament/1845523/All-Indian-SBI-Inter-Circle-2025-2026
via CricHeroes App
https://crhero.link/campaign/apps



