Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
गुड़गांव।
शिकोहपुर गांव के युवक सुमित की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि इस मामले में ठीक तरीके से कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए वह एसजीटी अस्पताल में डटे हुए हैं और उन्होंने शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार ने खेड़की दौला थाना पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि हादसा रविवार 30 मार्च को दोपहर करीब 11 बजे एम3एम के पास हुआ। सुमित बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं चालक बनवारी चौक पर गाड़ी खड़ी करके फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने ट्रक कब्जे में नहीं लिया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक मौके पर खड़ा रहा, लेकिन पुलिस ने उसे कब्जे में नहीं लिया। अब ट्रक कहां है, इसका पता नहीं चल पा रहा है। परिजन का कहना है कि ट्रक चालक ने टक्कर मारी, लेकिन पुलिस ने न तो ट्रक जब्त किया और न ही ड्राइवर को पकड़ा।
पोस्टमॉर्टम के बाद जब शव सौंपने की बारी आई तो परिजन भड़क गए। उन्होंने एसजीटी अस्पताल में जमकर हंगामा किया और शव लेने से मना कर दिया। उन्होंने मांग की कि चालक व मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और मामले की निष्पक्ष जांच हो।




