Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 01 अप्रैल 2026 गुरुग्राम पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। पुलिस चौकी बार गुर्जर की टीम ने 16 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, 30 मार्च 2026 को चौकी बार गुर्जर में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका 16 वर्षीय बेटा 24 मार्च 2026 से बिना बताए घर से चला गया है। इस शिकायत के आधार पर थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बालक की तलाश शुरू की। विभिन्न स्थानों पर खोजबीन और सूचना जुटाने के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले। इन सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 31 मार्च 2026 को रामपुरा चौक, गुरुग्राम से बालक को सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद बालक को नियमानुसार चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे उसकी माता के सुपुर्द कर दिया गया।
बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने गुरुग्राम पुलिस का आभार व्यक्त किया। वहीं पुलिस ने इसे अपनी जिम्मेदारी बताते हुए आमजन से अपील की है कि बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें और उन पर अनावश्यक दबाव न डालें। किसी भी बच्चे के गुम होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।




