Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
9 मार्च 2026 को गुरुग्राम जिले के भोंडसी थाना क्षेत्र में शहरी क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक एक बड़ा डिमोलिशन ड्राइव चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरी की गई।

इस अभियान के दौरान Revenue, Income tax के अंतर्गत आने वाले गांव भोंडसी और रिठोज में कुल 4 अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। लगभग 8 एकड़ क्षेत्र में फैली इन कॉलोनियों में अवैध रूप से किए गए निर्माण को आइडेंटिफाई किया गया था। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध ढांचे को हटाने की प्रक्रिया शुरू की।

कार्रवाई के दौरान कुल 32 डीपीसी (नींव के निर्माण), 8 बाउंड्री वॉल और 2 पक्के व कच्चे ढांचों को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही इन कॉलोनियों में बनाए गए पूरे पक्के और कच्चे सड़क नेटवर्क को भी पूरी तरह से तोड़ दिया गया, ताकि भविष्य में दोबारा अवैध निर्माण न हो सके।
प्रशासन का उद्देश्य अवैध कॉलोनियों के फैलाव को रोकना और शहरी क्षेत्र में प्लांड डेवलपमेंट को सुनिश्चित करना है। इस अभियान के दौरान पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखा और पूरी कार्रवाई बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस प्रकार प्रशासन द्वारा की गई यह कार्रवाई अवैध निर्माण के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।




