file photo source: social media
Bilkul Sateek News
चंडीगढ़, 1 दिसंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।
सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र और हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत का विशेष उल्लेख लिया। सैनी ने कहा कि
महाभारत अनुभव केंद्र में महाभारत को दर्शाने वाला स्पेशल शो हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देगा।
उन्होंने कहा कि पीएम द्वारा कुरुक्षेत्र की गीता जयंती से विश्व स्तर तक गीता का उपदेश पहुंचना हरियाणा के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही गीता का उपदेश वैश्विक स्तर तक ले जाना संभव हुआ।
सैनी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र और हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए कार्य करती रहेगी।




