Image source : social media
Bilkul Sateek News
चंडीगढ़, 30 सितंबर। हरियाणा सरकार ने चतुर्थ श्रेणी के सभी नियमित कर्मचारियों को ₹13,000 का ब्याज-मुक्त फेस्टिवल एडवांस देने का निर्णय लिया है।
इस सुविधा का लाभ लेने के इच्छुक कर्मचारियों को 14 अक्टूबर तक आवेदन करना होगा। स्वीकृत राशि 17 अक्टूबर तक वितरित की जाएगी। यह अग्रिम 10 समान मासिक किस्तों में वापस ली जाएगी। यह सुविधा स्थायी और अस्थाई दोनों प्रकार के नियमित कर्मचारियों को उपलब्ध होगी।



