Bilkul Sateek News
चंडीगढ़, 30 सितंबर। हरियाणा में डेंगू के मामले लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश में अब तक 800 से ज्यादा डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 200 मामले रेवाड़ी में दर्ज हुए हैं, जबकि करनाल में 61, रोहतक में 59, सोनीपत में 55, गुरुग्राम में 53 और पंचकूला में 37 मामले पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डेंगू पर नियंत्रण के लिए पहले से ही विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय टीमें प्रभावित इलाकों में फोगिंग कर रही हैं और लार्वा नष्ट करने का कार्य तेजी से जारी है। साथ ही घर-घर जाकर जांच की जा रही है और अब तक दो करोड़ से अधिक घरों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा मौसम डेंगू के मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल है, इसलिए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जनवरी से अब तक करीब 60 हजार टेस्ट कराए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए हैं कि मार्च 2027 तक सभी वेक्टर जनित रोगों की जानकारी दर्ज करना अनिवार्य होगा। वहीं, निजी अस्पतालों को 24 घंटे के भीतर मामलों की सूचना देना जरूरी है।



