Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
दिल्ली की ख्याला थाना पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 ग्राम हेरोइन और बिना नंबर प्लेट वाली एक टीवीएस जूपिटर स्कूटी बरामद की गई है। आरोपी की पहचान रघुबीर नगर के साहिल उर्फ होशियार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, साहिल पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ख्याला थाने की रघुबीर नगर पुलिस चौकी की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी पर सवार दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी भागने की कोशिश करने लगा और स्कूटी मोड़ते समय स्कूटी से गिर गया। पुलिस टीम ने तुरंत उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।




