Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम की चमचमाती सड़कों पर एक बार फिर रफ्तार और लापरवाही का कड़वा खेल सामने आया। सेक्टर 43 के सुपरमार्ट-2 के पास सफेद रंग की महिंद्रा थार ने एक युवक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग तुरंत दौड़े और घायल युवक को उठाकर ब्लिंकिट की एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थार गलत दिशा से आ रही थी और तेज रफ्तार में थी। इसी वजह से युवक संभलने का मौका तक नहीं मिला और यह दर्दनाक हादसा हो गया। मौके पर मौजूद कई लोगों ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

इलाज के दौरान गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक एक पेट्रोल पंप पर काम करता था और होली के दिन छुट्टी खत्म होने के बाद अपनी बाइक (HR 96 8882) से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिना नंबर की थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया।। यह घटना एक बार फिर शहर की सड़कों पर बढ़ती लापरवाही और तेज रफ्तार के खतरे को उजागर करती है, जहां अक्सर रुतबे और रफ्तार के बीच आम लोगों की जान दांव पर लग जाती है




