Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
हरियाणा में संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स हरियाणा ने जनवरी और फरवरी 2026 में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया। खुफिया सूचना आधारित ऑपरेशन और लक्षित दबिशों के जरिए एसटीएफ ने दो महीनों में कुल 145 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 71 गैंग सदस्य और 22 इनामी अपराधी शामिल हैं।

गैंगवार गिरफ्तारी का ब्यौरा
एसटीएफ के शिकंजे में आए आरोपियों में विभिन्न आपराधिक गिरोहों के सदस्य शामिल हैं।
रोहित गोदारा गैंग: 17
लॉरेंस बिश्नोई गैंग: 15
हिमांशु भाऊ गैंग: 3
कौशल चौधरी गैंग: 5
नोनी राणा गैंग: 2
कपिल नंदू गैंग: 5
दीपक नांदल गैंग: 4
अन्य गैंग सदस्य: 20
प्रमुख कार्रवाइयाँ
1. अंबाला विस्फोटक साजिश नाकाम (जनवरी 2026)
थाना बलदेव नगर, अंबाला परिसर में खड़ी एक कार में विस्फोटक लगाकर धमाका करने की साजिश को एसटीएफ ने विफल कर दिया। जांच में सामने आया कि इस साजिश के तार पाकिस्तानी गैंगस्टर-आतंकी शहजाद भट्टी और प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा से जुड़े बताए गए। अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
2. फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर फायरिंग (जनवरी 2026)
मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर हुई फायरिंग मामले में एसटीएफ हरियाणा ने मुंबई पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निर्देश पर फायरिंग करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को सौंपा गया।
3. रोहित गोदारा–गोल्डी बराड़ गैंग पर प्रहार (जनवरी 2026)
एसटीएफ करनाल ने 4 गैंग सदस्यों को विदेशी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। इनके तार भारत और अमेरिका में हत्या व रंगदारी की साजिशों से जुड़े पाए गए। एक बुलेटप्रूफ फोर्ड एंडेवर गाड़ी भी बरामद की गई।
4. आरएस पुरा किशोर जेल से फरारी के बाद गिरफ्तारी (फरवरी 2026)
जम्मू स्थित आरएस पुरा किशोर जेल से फरार हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को एसटीएफ अंबाला ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। दोनों को जम्मू पुलिस के हवाले कर दिया गया।
5. गुरुग्राम शोरूम फायरिंग केस (फरवरी 2026)
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित एक शोरूम पर फायरिंग मामले में, जिसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर दीपक नांदल ने ली थी, एसटीएफ गुरुग्राम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो देशी पिस्तौल, मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
हथियार और गोला-बारूद बरामदगी
जनवरी–फरवरी 2026 के दौरान एसटीएफ ने: 22 पिस्तौल, 9 देशी पिस्तौल, 2 मैगजीन, 65 कारतूस बरामद किए।
मुठभेड़ और घायल अपराधी
इन दो महीनों में 4 मुठभेड़ की घटनाएं हुईं, जिनमें 5 अपराधी घायल हुए।
विदेश से प्रत्यर्पित गैंगस्टर (2026)
अंकित शोकीन – थाईलैंड
अमन भैंसवाल – अमेरिका
सोमवीर उर्फ मोटा – अमेरिका
शीलू डाहर – मॉस्को
एसटीएफ हरियाणा का कहना है कि अंतर-एजेंसी समन्वय, खुफिया तंत्र की मजबूती और रणनीतिक कार्रवाई के चलते गैंग नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और देश-विदेश में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।




