पैदल-पैदल वध के लिए ले जा रहे थे गोवंश
राजस्थान ले जाकर करना था वध
सात गोवंशों को बचाया, गौशाला भेजा
पुलिस ने दो गोतस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया
Bilkul Sateek Newपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एंटी सीएस स्टाफ के सहायक उप निरीक्षक रामकंवार कल अपनी टीम के साथ पुन्हाना थानांर्तगत् गांव लुहिंगाकलां में गश्त पर थे। एंटी सीएस स्टाफ प्रभारी वीरेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि लुहिंगा कलां एवं ऐंचवाडी गांव के पहाड़ की तलहटी में से कुछ गो तस्कर काफी गोवंश को पैदल-पैदल वध करने के लिए राजस्थान ले जा रहे हैं।
उन्होंने तुरंत सहायक उप निरीक्षक रामकंवार को दबिश देने के आदेश दिए। पुलिस की टीम ने दबिश दी तो दोनों गो तस्कर सभी गोवंश को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गोवंश को अपने कब्जे में लेकर उनको फिरोजपुर झिरका- तिजारा रोड पर स्थित मेवात क्षेत्र गौशाला में छोड़ दिया। पुलिस ने दो गो तस्करों दीन मोहम्मद व जानू निवासियान लुहिंगा कलां थाना पुन्हाना के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि दोनों गो तस्करों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
एंटी सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लुंहिगा कलां एवं ऐंचवाडी गांव की तलहटी में गो तस्करों पर दबिश देकर उनके चंगुल से सात गोवंश को बचाया गया है। दो गो तस्करों दीन मोहम्मदन व जानू निवासियान लुहिंगाकलां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।



