
file photo source : social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 9 मई। गुरुग्राम थाना उद्योग विहार पुलिस ने दो भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत ने जमानत पर छोड़ा था। जिसके बाद से वे अदालत में पेश नहीं हो रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना उद्योग विहार में आईपीसी की धारा 380 में दर्ज अभियोग संख्या 267/2023 में आरोपी चंदन उर्फ गिडनी निवासी मालदा नागीपुर (पश्चिम-बंगाल) और आईपीसी की धारा 283 में अभियोग संख्या 154/2022 में आरोपी गवेश कुमार निवासी के ब्लॉक महिपालपुर एक्सटेंशन साउथ वेस्ट दिल्ली को अदालत ने जमानत पर छोड़ा गया था। दोनों न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करते हुए निर्धारित तिथि में पेश नहीं हुए। जिसके बाद अदालत ने दोनों को जमानोत्तर अपराधी घोषित किया था।
दोनों आरोपियों को आज अदालत के सम्मुख पेश किया गया।