
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 10 सितंबर। गुरुग्राम में एक महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार महिला की पहचान झारखंड निवासी सुप्रिया के रूप में हुई है। सुप्रिया मानसिक रूप से बीमार थी। सुप्रिया 6 साल से पति कुमार अभिनव (39) और 6 साल की बेटी के साथ सेक्टर 41 में साउथ सिटी-1 में रहती थी। उसका पति कुमार अभिनव SBI में मैनेजर है। महिला की आत्महत्या का तब पता चला जब वह अपनी बेटी को लेने स्कूल नहीं पहुंची। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने सुप्रिया को कई बार फोन किया। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने कुमार अभिनव को फोन किया।
इसके बाद कुमार ने सुप्रिया को फोन किया। फोन न उठाने पर पति ने परिजनों से संपर्क किया और फ्लैट में जाने के लिए कहा। इसके बाद परिजन फ्लैट में पहुंचे। यहां उन्हें दरवाजा बंद मिला। उन्होंने डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला। यहां उन्हें सुप्रिया फंदे पर लटकी मिली।
वहीं, सेक्टर 40 पुलिस थाने के SHO ललित ने बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उसने परिवार के सदस्यों को भी कुछ नहीं बताया था। सुबह उसका पति अपने ऑफिस चला गया और बेटी स्कूल में चली गई। इसके बाद उसने अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली।