Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 16 सितंबर। गुरुग्राम में एक प्रेमी ने अपनी 21 वर्षीय प्रेमिका का चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रेमी को शक था कि वह उसको धोखा दे रही, इसी बात उनकी आए दिन लड़ाई होती थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस थाना सेक्टर-7 IMT मानेसर को एक सूचना गांव कासन की ढाणी में एक लड़की की गला घोंटकर हत्या करने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस को एक लड़की की लाश मिली। मृतक लड़की की साथी ने उसकी पहचान शालू (उम्र-21 वर्ष) निवासी गांव बैलोन जिला बुलंदशहर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में कराई। पुलिस द्वारा एफ.एस.एल. व सीन-ऑफ-क्राइम की टीमों को बुलाकर घटनास्थल व शव का निरीक्षण कराया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी गुरुग्राम भिजवाया गया।
पिता ने पुलिस को एक लिखित शिकायत से बताया कि उसकी बेटी शालू IMT मानेसर में एक निजी कंपनी में काम करती थी व अपनी चचेरी बहन के साथ कासन की ढाणी में किराए के कमरे में रह रही थी। शालू के साथ रह रही उसकी भतीजी ने सोमवार को उसको बताया कि इनके गांव के रहने वाले विवेक व सचिन रविवार रात करीब 10 बजे के इनके कमरे पर आए थे और शालू के साथ बात कर रहे थे और मैं सो गई थी। सुबह जब वह उठी तो शालू को मृत अवस्था में पड़े देखा। इन्हें सन्देह है विवेक व सचिन ने चुन्नी से गला घोंटकर शालू की हत्या की है। प्राप्त शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने इस मामले में आज एक आरोपी को नौरंगपुर गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान शालू के गांव में रहने वाले विवेक (उम्र-27 वर्ष) के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि विवेक दिल्ली में अपने भाई के साथ रहता है और एक निजी कंपनी में काम करता है। विवेक शालू से पिछले 5 साल से बातचीत कर रहा था और शालू पिछले 5 महीने से IMT मानेसर में एक निजी कंपनी में काम कर रही थी। विवेक शालू से मिलने दिल्ली से गुरुग्राम आता
रात को भी इनके बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया।




