Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 22 सितंबर। गुरुग्राम पुलिस बाइक चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध देशी कट्टा, 1 कारतूस और चोरी की तीन बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराध शाखा सोहना पुलिस ने रविवार को सूत्रों से प्राप्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए नजदीक सोहना बल्लभगढ़ रोड गुरुग्राम से अवैध हथियार समेत 2 युवकों को पकड़ा। जिनकी पहचान 1दिलशाद (उम्र-22 वर्ष) और गौरव (उम्र-26 वर्ष) दोनों निवासी सोहना के रूप में हुई। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों बाइक का लॉक तोड़कर चोरी करने की वारदातों को अंजाम देते हैं और इस दौरान ये अपने पास अवैध हथियार रखते हैं। आरोपियों ने गुरुग्राम जिले में वाहन चोरी की 3 वारदातों को अंजाम देने का भी खुलासा किया है। आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से पता चला कि दिलशाद पर चोरी के 2 मामले गुरुग्राम जिले में पहले से दर्ज हैं।




