file photo source: social media
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 22 सितंबर। फरीदाबाद में देर रात एक एक्सीडेंट का मामला आया सामने आया है जहां पर एक महिंद्रा थार में सवार युवक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई।
मृतक के परिजन अनिल ने बताया कि उनके भाई की हत्या की गई है। थार गाड़ी से जानबूझकर टक्कर मारी गई है। गाड़ी में चार युवक बैठे थे, चारों ने दारु पी रखी थी। करीब रात 1 बजे की पूरी घटना है।मृतक का नाम मनोज कुमार बताया जा रहा है जोकि फरीदाबाद के भड़ाना नगला पार्ट 2 का रहने वाला है।दोनों युवक वृंदावन से लौटकर फरीदाबाद के धर्म ढाबा पर खाना खाने के लिए रुके थे। तभी पीछे से आई थार ने बाइक सवारी युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक वाले ने जब इसका विरोध किया तो गाड़ी वाले ने दोबारा से टक्कर मार दी। जिसके बाद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया तो उसको फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पूरा मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के भिजवा दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।




