Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 10 नवंबर। गुरुग्राम पुलिस ने धोखाधड़ी करके अमेजन वालयट से वाउचर निकालकर ठगी करने के मामले में वाउचर ट्रांसफर करने वाले अमेजन कस्टमर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास एक मोबाइल भी बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 जुलाई को एक महिला ने पुलिस थाना साइबर अपराध पूर्व को एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसके अमेजन अकाउंट को होल्ड करके व अमेजन वायलट से ठगों ने 2 लाख 73 हजार रुपये के वाउचर निकाल लिए।
पुलिस ने इस मामले में 7 नवंबर को एक आरोपी को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान योगेश कुमार (उम्र-23 वर्ष, शिक्षा बीबीए) निवासी कंवर नगर जिला जयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को 8 नवंबर को अदालत में पेश करके 2 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड लिया गया।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी अमेजन कंपनी के कस्टमर को सर्विस प्रोवाइड कराने वाली पेरेंट कंपनी में असिस्टेंट के पद पर कार्य करता है। आरोपी ने इस मामले में शिकायतकर्ता के अमेजन वायलट से 2 लाख 73 हजार रुपये के वाउचर्स को अपने अमेजन वायलट में ट्रांसफर करके उनको अमेजन ऐप के माध्यम से कल्याण ज्वेलर्स के गोल्ड कॉइन खरीदकर उनको रिडीम कर लिया तथा उन गोल्ड कॉइन को 1 लाख 15 हजार रुपये में बेच दिया।




